विकाश चन्द्रवंशी बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बोड़ला में मोहन चन्द्रवंशी को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में हर्ष का माहौल है। संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मोहन चन्द्रवंशी ने इस नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मोहन चन्द्रवंशी अपनी सक्रियता एवं मेहनत से युवा मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मोहन चन्द्रवंशी को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।















